फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anarchists damaged the statue of Dr. Ambedkar

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Jul 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anarchists damaged the statue of Dr. Ambedkar
आंबेडकर प्रतिमा को ठीक करवाते पुलिसकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के घोरहट सिवान में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार रात में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्विटर पर यह खबर लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आननफानन उसे ठीक कराकर विवाद की आशंका को टाल दिया।
पुलिस के अनुसार घोरहट सिवान के सिदाही गांव के मोड़ के पास एक जमीन पर छितही गांव के एक शख्स ने कब्जा कर रखा है। उसका दावा है कि जमीन उसकी है। उसी जमीन पर करीब आठ माह पहले उसने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी है।
विज्ञापन

घोरहट गांव के प्रधान राधेश्याम निषाद के अनुसार उक्त जमीन का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की है। उसके पीछे उस शख्स का खेत है। इस मामले को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। मौके पर मौजूद एसआई नत्थू प्रसाद ने बताया कि शनिवार को छितही गांव के निरंजन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रतिमा के कुछ टूटे हिस्सों को ठीक करा दिया गया है। गांव की गतिविधियों पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed