फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an youngster died by current

करंट की चपेट से छात्र की मौत

Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
an youngster died by current
करंट की चपेट से छात्र की मौत
विज्ञापन

लोहरैया। धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव में बुधवार की भोर में करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी मां को बचाने के प्रयास में करंट की चपेट में आ गया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घोरांग गाव निवासी शिव प्रकाश पांडेय की पत्नी शैलजा पांडेय बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हैंडपंप पर पानी निकालने गई थी। हैंडपंप में टिल्लू पंप भी लगा है। टिल्लू पंप से होकर हैंडपंप में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसकी चपेट में शैलजा पांडेय आ गईं और वह गिर गईं। मां को गिरे हुए देखकर 17 वर्षीय बेटा अतुल पाण्डेय दौड़कर बचाव में पहुंच गया। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। बेटा और पत्नी को गिरे देखकर शिव प्रकाश पांडेय दौड़े और बचाव के दौरान वह भी घायल हो गए। घायलों को लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने बेटे अतुल पांडेय को मृत घोषित कर दिया। बेटा अतुल पांडेय 11वीं का छात्र था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आस-पास के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed