फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An old man who left the house was found in a drain under suspicious circumstances, died

Sant Kabir Nagar News: घर से निकला वृद्ध संदिग्ध हालात में नाले में मिला, मौत

Tue, 19 Nov 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
An old man who left the house was found in a drain under suspicious circumstances, died
धनघटा। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव के रेहरवा मोहल्ला निवासी एक वृद्ध घर से थोड़ी दूर स्थित नाले में संदिग्ध हालात में गिरा मिला। परिजन इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल लेकर गए। हालत बिगड़ता देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक घर से नित्य क्रिया के लिए गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

काली जगदीशपुर के रेहरवा पुरवा निवासी लाल चन्द्र (67) पुत्र राम नयन मंगलवार को घर से नित्य क्रिया के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार वह घर के पीछे थोड़ी दूर स्थित नाले के पास गए थे। काफी देर तक जब लालचन्द्र घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू किए। जब नाले के पास पहुंचे तो नाले में लालचन्द्र संदिग्ध हालात मे गिरे पड़े थे। आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तबियत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों की मानें तो रास्ते में ही लालचन्द्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed