{"_id":"60afddba8ebc3ed71b435a72","slug":"an-old-man-died-22-positive-khalilabad-news-gkp396002984","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की मौत, 22 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की मौत, 22 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत, 22 मिले पॉजिटिव
जिले में अब तक 7999 लोग मिल चुुके है कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके साथ ही 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। जिले में एक्टिव केस घटकर 365 हो गया है। स्वास्थ्य महकमा लगातार लोगों की कोरोना जांच करवा रहा है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बघौली क्षेत्र के रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग को सीने में दर्द की शिकायत थी। वह जिला अस्पताल आए थे और जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकले। उन्हें एमसीएच विंग के कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमे खलीलाबाद क्षेत्र में चार, नाथनगर क्षेत्र में चार, मेंहदावल क्षेत्र में पांच, पौली क्षेत्र में तीन, सेमरियावां क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार में तीन, सांथा में एक और अन्य जिले के एक लोग शामिल हैं। मरीजों की संख्या मिलने पर उनके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 7999 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 77 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 7557 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 365 पहुंच गया है। इसमें 233 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 2047 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1257 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बृहस्पतिवार को 41 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एमसीएच विंग के एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है।