फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An FIR may be registered against the 'rozgar sevak' (employment assistant) for failing to respond to a notice.

Sant Kabir Nagar News: नोटिस का जवाब न देने पर रोजगार सेवक पर दर्ज हो सकती है प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
An FIR may be registered against the 'rozgar sevak' (employment assistant) for failing to respond to a notice.
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत केकरहो में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली का मामला उजागर हुआ। आवास दिलाने के नाम पर प्रत्येक लाभार्थी से 10 से 15 हजार रुपये लेने के आरोप में खंड विकास अधिकारी ने ग्राम रोजगार सेवक शैलेष कुमार को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर समेत विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय रोजगार सेवक के नोटिस के जवाब का इंतजार करता रहा। दस दिन इंतजार के बाद भी रोजगार सेवक ने जब नोटिस का जवाब नहीं दिया। ब्लॉक कार्यालय एफआईआर व अन्य विधिक कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। सेमरियावां ब्लॉक के केकरोहो गांव के ग्राम सचिव चंद्र प्रकाश और ग्राम पंचायत प्रशासक कलावती ने बीडीओ को पत्र देकर बताया कि गांव में शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के जीरो पॉवर्टी के पहली किस्त पाने वाले सात लाभार्थियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई। पत्र के मुताबिक सचिव चंद्र प्रकाश और ग्राम पंचायत प्रशासक कलावती देवी के समक्ष तीन लाभार्थी रजनी पत्नी राजेश व जरीबा खातून पत्नी शहजाद और बाना पत्नी राम स्वारथ की ओर से आवास योजना में वसूली को लेकर बयान दर्ज कराया था। लाभार्थियों के बयानों के आधार पर अवैध वसूली की शिकायत की पुष्टि होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ कृष्ण कुमार ने 12 अक्तूबर को पत्र जारी कर ग्राम सचिव के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवक शैलेष कुमार को दो दिन के भीतर संबंधित साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने सहित विधिक कार्रवाई की जाएगी। दस दिन समय बीत जाने के बाद भी रोजगार सेवक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

--------------
ग्राम पंचायत केकरहो में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। मामले में ग्राम सचिव के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया था। अभी तक रोजगार सेवक ने कोई जवाब नहीं मिला है। दो दिन बाद संबंधित के खिलाफ एफआईआर सहित विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed