{"_id":"693723018088d9b8400d5b8e","slug":"an-elderly-man-from-deoria-district-died-after-falling-into-a-drain-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142476-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाली में गिरने से देवरिया जिले के बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाली में गिरने से देवरिया जिले के बुजुर्ग की मौत
Tue, 09 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद शहर के सरौली चहारुम गांव में सोमवार सुबह नाली में गिरने से देवरिया जिले के मूल निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सरौली चहारुम गांव में देवरिया जनपद के महुआडीह थाना के पहाड़पुर निवासी 68 वर्षीय राम आसरे राय पुत्र दयाशंकर राय अपने दामाद ओमनारायण पांडेय के यहां लंबे समय से रहते थे। उनकी अन्य कोई संतान नहीं थी। सोमवार को वह घर पर ही गिरकर घायल हो गए। जिला अस्पताल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।