फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An accused arrested for shooting a young man in a land dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
An accused arrested for shooting a young man in a land dispute
- घायल के बयान में हुई आरोपी की पहचान
विज्ञापन

-गोरखपुर के झुंगिया का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने चुरेब में जमीन के विवाद में युवक को गोली मारने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोली से घायल इरशाद के बयान के बाद आरोपी की पुलिस ने पहचान की है। आरोपी गोरखपुर जनपद के गीड़ा क्षेत्र के झुंगिया का रहने वाला है।
चुरेब के पास 6 मई को जमीन के विवाद में इरशाद निवासी भाटपार को गोली मार दी गई थी। पुलिस ने मामले में घायल के पिता कमालुद्दीन की तहरीर पर आरोपी मंटू उर्फ प्रिंस व गोलू पुत्रगण कौशल और कौशल व उसके साथ चार अज्ञात लोग के खिलाफ केस दर्जकर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने गोली लगने से घायल इरशाद का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर पुलिस को अन्य हमलावरों के बारे में सुराग लगा। पुलिस ने हाइवे स्थित टेमा रहमत के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान दिवाकर सिंह उर्फ टिंकू निवासी झुंगिया थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके पुलिस ने संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


फरार हैं मुख्य समेत अन्य आरोपी
जमीन विवाद में चली गोली की घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार चल रहे हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद सभी संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। बावजूद इसके आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी की तरफ से कई टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed