फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Amita Tripathi will be honored with State Teacher Award

Sant Kabir Nagar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगी अमिता त्रिपाठी

Fri, 01 Sep 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amita Tripathi will be honored with State Teacher Award
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाली अमिता त्रिपाठी को मिठाई खिलाते उनके परिजन। संवाद
- नाथनगर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर पर हैं तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर पर तैनात सहायक अध्यापिका अमिता त्रिपाठी को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की जारी सूची में उनके नाम की घोषणा से स्थानीय लोगों के अलावा शिक्षकों में खुशी की लहर है। उनको यह पुरस्कार कुशल प्रशासन, बेहतरीन शैक्षणिक माहौल और बेहतर कार्य पर मिला है। परिजनों को इस बात की जैसे ही जानकारी हुई। उन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया।
महुली कस्बे के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी अमिता त्रिपाठी की छह साल पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर में सहायक अध्यापिका के रूप में तैनाती हुई। एकल विद्यालय होने की वजह से उन्हें प्रभारी प्रधानाध्यापिका का दायित्व भी संभालना पड़ा। सबसे पहले उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। एकल शिक्षिका होने की वजह से शुरू में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। छात्र उपस्थिति कम होने पर उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर सीधे अभिभावकों से मिलकर बच्चों को परिषदीय विद्यालय मानपुर में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। जिसका नतीजा रहा कि विद्यालय पर छात्र संख्या में काफी इजाफा हो गया। प्रति वर्ष संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय चयन समिति के संस्तुति के बाद शिक्षिका अमिता त्रिपाठी को राज्य सरकार शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। अमिता त्रिपाठी ने बताया की सामाजिक विज्ञान की टीचर है। निरंतर प्रयासरत हैं कि विद्यालय को उच्च शिखर पर स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार मिलने पर बीएसए अमित सिंह, अमिता के ससुर बाल मुकुन्द द्विवेदी, पति आनन्द स्वरूप द्विवेदी, गंगाधर द्विवेदी, ग्रीन चंद द्विवेदी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed