{"_id":"60fb0c558ebc3e57f71d44f5","slug":"ambulence-workers-protested-khalilabad-news-gkp402965222","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया
कंपनी बदलने पर वेतन में कटौती न किए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। एंबुलेंस कर्मियों ने कंपनी बदलने पर वेतन में कटौती न करने और उन्हीं कर्मचारियों का नए कंपनी में समायोजन किए जाने की मांग की।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जमीर खान ने कहा कि एंबुुलेंस में कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर पहले के कर्मचारियों को न बदला जाए। कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं, कोरोना वॉरियर्स और एंबुलेंस कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को 50 लाख की बीमा राशि सरकार की तरफ से जारी होगी। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। कर्मचारियों को सहानुभूतिपूर्वक यथास्थिति नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी न ली जाए सभी कर्मचारी पूर्व से कंपनी में सेवा दे रहे हैं और प्रशिक्षित भी हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तीन दिन तक चलेगा। 26 जुलाई तक उनकी मांगों के बारे में कोई निर्देश जारी नहीं होता है तो सभी एंबुलेंस कर्मी वाहन खड़ा कर कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान भागवत यादव, धीरेंद्र यादव, जालंधर चौधरी, दुर्गेश मिश्र, जिलाजीत, विनोद, माशा अल्ला, मनोज, मदन, प्रदीप, दीपक, राकेश, रामदयाल, श्रीचंद, उदयभान, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।