{"_id":"62585600d8a7801af17b1d8c","slug":"ambedkar-birth-anniversary-celebrated-khalilabad-news-gkp4333832198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान निर्माता की जयंती धूमधाम से मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान निर्माता की जयंती धूमधाम से मनाई गई
विज्ञापन
आंबेडकर जंयती के अवसर पर शहर में प्रभात फेरी निकालते लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान निर्माता की जयंती धूमधाम से मनाई गई
आंबेडकर के बताए मार्गों व आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया
जगह-जगह प्रभात फेरी, गोष्ठी सहित कार्यक्रमों का पूरे दिन चला दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्र के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती बृहस्पतिवार को पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब की याद में शहर व ग्रामीणांचलों में जगह-जगह प्रभात फेरी, जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई। जबकि कुछ स्थानों पर बैठक और गोष्ठी कर उनके विचारों को जीवंत बनाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान दलित एवं सर्वसमाज ने उनके बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
दिन के सुबह आठ बजे डॉक्टर आंबेडकर की जयंती पर शहर के मटिहना से लोगों ने प्रभात फेरी निकाली गई। जो शुगर मिल रोड, बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल रोड होते हुए मेंहदावल बाईपास चौराहे पहुंची। जहां डॉक्टर आंबेडकर की स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभासद शैलेश गौतम उर्फ डब्बू, शिव कुमार गुप्त, हरजीत कौर, सुजीत कुमार, मृत्युंजय सेन, राममूरत आर्या, प्रवीण कुमार, रमेश मास्टर, संदीप राव, रामबदन, संपूर्णानंद, प्रभाकर, सोनमती देवी, सरोज देवी, कौशिल्या, गायत्री, वीरेंद्र, रजनीश, रामनेवास, सत्येंद्र राम, लालजी, सनातन, सुनील उर्फ सोनू, अशोक, आकाश, जीतेंद्र, अमन, हरिनंद, अखिलेश गौतम, सुभाष, नरायण प्रसाद, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओ ने डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत पांडेय, सिविल बार महामंत्री राकेश जी मिश्र, विश्वंभर दयाल, कृष्ण मोहन मिश्र, रणजीत चौधरी, सुधीर श्रीवास्तव, घनश्याम तिवारी, अजय शाही, रविन्द्र तिवारी, बलराम राय, प्रदीप प्रजापति, राम अवतार यादव, दिनेश उपाध्याय, सुशील श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोंड विकास संस्था ने औद्योगिक क्षेत्र में आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर दिग्विजय स्वामी, ईश्वर चंद गोंड, विश्वंभर गोंड समेत अन्य मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेंहदावल में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एसडीएम अजय कुमार तिवारी, कानूनगो रमेश यादव, बृजेश यादव, बैजनाथ अग्रहरि, राजाराम, सैफुल्लाह, सच्चिदानंद राय, सदानंद यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में बुद्ध बिहार संघर्ष समिति ने मलोरना में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई। इस अवसर पर श्रीराम दीपक, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, संतोष कुमार, रामललित, कोमल प्रसाद, अर्जुन राव, देवराज, उदय कुमार, राजेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बेलवा सेंगर, अमरडोभ, लोहरौली, कुसुरू, कुशहरा, भेलाखर्ग खुर्द, बेलहर खुर्द आदि जगहों पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसके साथ ही प्रभातफेरी निकाली गई। बभनी चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल आर्य, अजय, वीरेन्द्र कुमार गौतम, अभिनेष कुमार, अनिल कुमार राम, सुनील कुमार यादव, भवन, अनुपम, कमलेश कुमार, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली चौराहे से डॉ. भीमराव आंबडेकर की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। जो अमौली खेवसिया, खरचा, परसा, रामपुर, कुड़वा, रोसया बाजार, नकही-नगुई, गोविंदगंज, छपरामगर्बी, चकिया, धौरहरा, दुल्हापार होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस मौके पर आंनद राव, अनिल कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, गिरजेश कुमार, बाबूलाल, विजयसेन, दुर्गेश कुमार, बुद्धिराम, मनीराम, गुड्डू, शिवशरन, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार काजीपुर में स्थित बौद्ध बिहार परिसर में आंबेडकर जयंती मनाई गई। प्रेमचन्द भारती के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा काजीपुर बौद्ध बिहार से निकल कर काजीपुर चौराहे से गांधी आश्रम चौराहा, कबीर चौरा, नगर पंचायत कार्यालय से जामा मस्जिद चौराहा, तेली टोला, सब्जी मंडी रोड, नई बाजार, तकिया बाजार, अंजान शहीद, शेरपुर, मिडिल स्कूल से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस अवसर पर चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व अपर जिला जज सुभाष चंद, पंकज कुमार गौतम, आद्या प्रसाद, ज्ञानेंद्र कुमार, अनिरुद्ध सागर, रामचंद्र, सुधीर श्रीवास्तव, रणजीत कन्नौजिया, गुड्डू वर्मा, विकास यादव, दीपचंद, अविनाश कुमार भारती, करुणेश भारती, जितेंद्र कुमार गुप्ता, पवन कुमार यादव, हरेंद्र चौधरी, रामकेवल, मुन्नर भारती, रामदौर, धर्मरत्न गौतम, पंकज कुमार, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 131 जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भंते कुशल चित्त ने कहा कि आज हम महापुरुष का जन्म दिवस मना रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सी परेशानियां अनुभव किया। उनके पढ़ाई के जीवन में कई बार सामाजिक कुरीतियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अपर आयुक्त शिवपूजन कन्नौजिया, हीरालाल भारती, कन्हैयालाल जौनपुरिया, रामनिवास, मनोज कुमार, अनूप बैरागी, फूलचंद, राम निहोर, राजमनी, पप्पू चंद, सुजीत कुमार, गिरानी लाल, रामनाथ बौद्ध आदि मौजूद रहे।
हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा : डीएम
कलेक्ट्रेट में आंबेडकर जयंती पर हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डॉॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व डीएम और एडीएम ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। भारतीय संविधान में भारत के नागरिक को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश के संविधान में लिया गया। इसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, संप्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें। यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम जहां भी, जिस भी पटल पर हैं, वहां स्वयं को रखकर सोचें और हर जरूरतमंद की मदद करें तो निश्चित ही समाज की दशा और दिशा बदल जाएगी। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, कलेक्ट्रेट नाजिर शिव जी समेत अन्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में विकास भवन के सभागार में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव और डीडीओ सुदामा प्रसाद ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सीडीओ ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना की। उन्होंने लोगों को समानता का अधिकार दिया। आंबेडकर के बताए पद चिह्नों पर सभी को चलने की जरूरत है। इस दौरान डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव, स्वच्छता मिशन के डीसी केसी मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए।