{"_id":"60c645de8ebc3e1f59431086","slug":"amar-ujala-foundation-blood-donation-camp-today-khalilabad-news-gkp3979966134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रक्तदान कर बनें महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रक्तदान कर बनें महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रक्तदान कर बनें महादानी
अमर उजाला का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 जून को
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सीएचसी खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। शहर व जिले का कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकता है। पिछले 13 साल से लगातार रक्तदान करने वाले रामकुमार सिंह और कैलाशपति रूंगटा ने लोगों से शिविर में पहुंच कर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।
रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर व एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में जिले में रोटरी क्लब का गठन किया गया था। उस समय रोटरी क्लब की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ था। वह लगातार रक्तदान कर रहे हैं। साल में दो बार रक्तदान करते हैं। इससे शरीर को कोई भी नुकसान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय और रोटरी क्लब के सदस्य रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाशपति रूंगटा ने बताया कि वह वर्ष 1997 में दिल्ली में रक्तदान किए थे। वह ब्लड बैंक की ओर से बुलावे पर जरूरतमंद को रक्तदान करने बेहिचक पहुंच जाते हैं। साल में चार बार वह रक्तदान करते हैं। अब तक 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। अमर उजाला के रक्तदान शिविर में भी रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को साल में एक या दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे किसी की जिंदगी बचती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अमर उजाला के 14 जून को सीएचसी खलीलाबाद में होने वाले रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्तदान करें। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह 10 बजे डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ अतुल मिश्र, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र करेंगे।