फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Altar started being built for Chhath festival, ponds not cleaned

Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व के लिए बनने लगी वेदी, नहीं हुई पोखरों की सफाई

Wed, 15 Nov 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Altar started being built for Chhath festival, ponds not cleaned
तामेश्वरनाथ मंदिर स्थित पोखरे पर व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी।
संतकबीरनगर। छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं पोखरों व जलाशयों के किनारे वेदी बनाने में जुट गई हैं, लेकिन अब तक पोखरों की साफ-सफाई नहीं हो सकी है। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, प्रभारी ईओ एवं एसडीएम सदर शैलेश दूबे ने पक्का पोखरे का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्तिक शुक्ल षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करेंगी। इसमें उनके पति सहयोग करते हैं। छठ पूजा में संतानवती महिलाएं सायंकाल और भोर में सरोवर अथवा नदी के किनारे पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध जल से अर्घ्य देंगी तथा सात प्रकार के फलों से पूजा अर्चना कर संतान की उन्नति और परिवार के कल्याण की प्रार्थना करेंगी। पर्व को लेकर जनपद के पोखरों और नदियों के किनारे वेदी बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रसिद्ध त्योहार के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। इस व्रत में महिलाएं पंचमी को एक वक्त बिना नमक के भोजन करती हैं। षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर सायंकाल नदी-सरोवर के जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं तथा सूर्य भगवान को विविध प्रकार के पकवानों का भोग लगाती है। रात भर जागरण होता है, सप्तमी को भोर में पुन: उसी स्थान पर जल में खड़ेे होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है तथा फल, मिष्ठान, पकवान आदि अर्पित करती हैं। छठ पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई है। हालांकि अभी तक नदी और पोखरों के किनारे साफ सफाई नहीं हुई है। शहर के पक्का पोखरा, गोलाबाजार पोखरा पर पानी काफी गंदा है। जबकि सुगर मिल पर बने पोखरे में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। जहां पर वेदी बनाई जा रही है, वहां पर भी सफाई नहीं हुई है। फिर भी लोग देवी बनाकर अपना स्थान निर्धारित कर रहे हैं, ताकि उसी स्थान पर वे पूजा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
छठ पर्व को लेकर पोखरों व जलाशयों पर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। पर्व शुरू होने से पूर्व ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। -शैलेश दूबे, प्रभारी ईओ एवं एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed