फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegations of irregularities in the voter list; demand for corrections.

Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सुधार की मांग

Sun, 14 Jun 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the voter list; demand for corrections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। विकास खंड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत छितही, मड़हाराजा, मानपुर, झिंगुरापार आदि ग्राम पंचायताें की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मतदाताओं का नाम पंचायत नामावली से गायब है। इतना ही नहीं डबल और मृतक नामों को भी विलोपित नहीं किया गया है।
नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितही, मड़हा राजा, झिंगुरापार, मानपुर, भगौतीपुर आदि ग्राम पंचायतों की अंतिम सूची में गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। आरोप है कि पारदर्शिता के नाम पर धांधली की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छितही में मतलूब पुत्र अब्दुल मजीद का नाम क्रम संख्या 2198 व 2208 पर है। इसके अलावा नाज़िश खातून का नाम क्रम संख्या 2483 पर है, जिनकी शादी हो चुकी है। क्रम संख्या 2880 शहनाज़ पत्नी महमूद मृतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ को सूचना देने के बाद भी नाम नहीं विलोपित किया गया। ग्राम पंचायत मड़हा राजा निवासी अरशद खान ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में उन्हें भी अपना नाम किसी भी वार्ड में नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed