{"_id":"6aea26dcd5379abecf0436c5","slug":"allegations-of-ignoring-standards-in-drain-construction-councilor-demands-investigation-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160019-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, सभासद ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, सभासद ने की जांच की मांग
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर में शहरी जल निकासी योजना के तहत गांधी आश्रम तिराहे से आमी पुल के निकट बने प्रवेश द्वार तक करीब 230 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने मौके पर जांच कराकर गुणवत्ता की पड़ताल और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सभासद ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ठेकेदार नाले के निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहा है। नाले के तल में बोल्डर गिट्टी के स्थान पर दूसरी गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा दो सूत की सरिया और मोरंग-सीमेंट के प्रयोग में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे निर्माण की गुणवत्ता, मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रभारी अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने बताया कि वह फिलहाल बाहर हैं। मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी।