{"_id":"6a397307e286ec938400b7b5","slug":"allegations-of-assault-and-vandalism-in-a-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152622-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर निर्माण कार्य रुकवाने, गाली-गलौज करने और लगाए गए पिलर व सरकारी पत्थर उखाड़कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के मंगरू चौराहा निवासी विनोद मद्धेशिया ने मेंहदावल थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि उसने हरपुर गांव में पंजीकृत बैनामे के आधार पर भूमि खरीदी है और उस पर उसका कब्जा है। भूमि की पैमाइश कराकर राजस्व विभाग की ओर से सीमा चिह्न (पत्थर) भी स्थापित किए गए थे।
आरोप है कि 12 जून को सुबह करीब 10:00 बजे हरपुर निवासी अखिलेश तिवारी, हर्ष, देवी प्रसाद तथा अन्य 2-4 अज्ञात लोग एक राय होकर मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सरकारी पत्थर और मकान निर्माण के लिए लगाए गए पिलरों को उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। एसओ मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।