{"_id":"62dd934fb2c0920de736b068","slug":"allegation-of-rampage-khalilabad-news-gkp444822778","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा कर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के धायपोखर में रविवार को भूमि विवाद में मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने विद्युत संविदा कर्मी के परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
ग्राम धायपोखर निवासी विद्युत संविदा कर्मी चंद्रिका के अनुसार, उनके घर के सामने खाली भूमि है। उस पर वह वर्षों से छप्पर रखे थे। छप्पर क्षतिग्रस्त हो जाने से भूमि खाली है। रविवार को खाली भूमि पर कब्जेदारी की नीयत से गांव के कुछ लोग पहुंचे और उपले आदि रखने लगे तो उनकी पत्नी व बच्चों ने एतराज किया। उन लोगों ने पत्नी और बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। वह बचाने पहुंचे तो उन्हें भी आरोपियों ने मारा-पीटा। इस संबंध में एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। संवाद