फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation of pushing a married woman off the roof after dowry demands were not met

Sant Kabir Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को छत से धकेलने का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of pushing a married woman off the roof after dowry demands were not met
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और छत से धक्का देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने मारपीट के बाद विवाहिता को छत से नीचे धकेल दिया। हादसे में उसका पैर टूट गया और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीपीगंज, गोरखपुर निवासी राजाराम मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 13 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी अम्भा की शादी मेंहदावल थाना क्षेत्र के विसौवा गांव निवासी ज्ञानदास मौर्या के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति ज्ञानदास मौर्या, ससुर दीनानाथ, सास लालती देवी, जेठ रामदास, देवर श्यामदास और ननद किरण दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर अम्भा को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने अम्भा के साथ मारपीट की और उसे छत से नीचे धकेल दिया। नीचे गिरने से उसका पैर टूट गया और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन उसका उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed