फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation of dowry demand following a love marriage.Allegation of dowry demand following a love marriage.

Sant Kabir Nagar News: प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग का आरोप

Fri, 24 Jul 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Allegation of dowry demand following a love marriage.Allegation of dowry demand following a love marriage.
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने प्रेम विवाह के बाद पति, सास, ससुर और दो जेठ पर दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार गांव निवासी कदरुन्निसा ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका मोहम्मद हमीद हुसैन से प्रेम संबंध था। दोनों ने चार नवंबर 2022 को निकाह किया। विवाह के समय दहेज की कोई मांग नहीं हुई थी। कुछ समय तक दोनों साथ रहे और बाद में चंडीगढ़ भी गए। इसके बाद एक बेटी एलिना का जन्म हुआ, जिसकी उम्र इस समय करीब दो वर्ष है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि घर लौटने के बाद सास अमीना खातून, ससुर इसराइल तथा जेठ अफजल और अमजद दहेज के लिए ताने देने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार पति रोजगार के लिए बंगलूरू चला गया। उसके जाने के बाद ससुराल पक्ष का उत्पीड़न और बढ़ गया। इससे परेशान होकर वह मायके चली गई। बाद में 25 जुलाई 2024 को बेटी के साथ ससुराल रहने पहुंची तो ससुराल के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया।
पहले इस मामले में महिला थाने में समझौता भी हुआ था, लेकिन ससुराल पक्ष ने समझौते का पालन नहीं किया। पति ने भी परिवार के दबाव में आकर खर्च भेजना बंद कर दिया और दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। ससुराल पक्ष नोटरी शपथपत्र बनवाकर उससे संबंध समाप्त करने की बात कह रहा है।

एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि मामले में आरोपी पति मोहम्मद हमीद हुसैन, सास अमीना खातून, ससुर इसराइल तथा जेठ अफजल और अमजद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed