फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   All villages will be connected to fourlane

Sant Kabir Nagar News: फोरलेन से जुड़ेंगे सभी गांव

Fri, 23 Dec 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
All villages will be connected to fourlane
नाथनगर के परशुरामपुर गांव में आयोजित किसान सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को माला - फोटो : KHALILABAD
फोरलेन से जुड़ेंगे सभी गांव
विज्ञापन

परशुरामपुर में किसान सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक गांव को संपर्क मार्ग के जरिए फोरलेन से जोड़ने की योजना पर कार्य कर रही है। इससे किसानों के उत्पाद आसानी से मंडी तक पहुंच सकेंगे। भाजपा सरकार ने कृषि पर दस गुना बजट बढ़ाकर यह साबित कर दिया कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है।
कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को परशुरामपुर में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले सरकार की ओर से योजनाओं के संचालन के लिए भेजा गया रकम विकास के लिए बहुत कम पहुंच पाता था। भाजपा सरकार में किसानों के खाते में उनका रकम शत-प्रतिशत पहुंच रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रखी हैं। इलाज के लिए गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये आयुष्मान योजना के तहत दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि ने माटी किसान उत्पादक कंपनी के कार्यालय का उद्घाटन किया। समूह की महिलाओं और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने किसान मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को डॉ. भारत भूषण त्यागी, टी दामोदरन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान स्कंद लाल श्रीवास्तव, राकेश सिंह बघेल, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, सतपाल पाल, गणेश चंद्र चौहान, रामदेव चौधरी, डॉ. देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed