फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Alive and dead, many apparently stalled pension

जिंदा-मुर्दा के फेर में अटकी कइयों की पेंशन

Sun, 21 Aug 2016 10:53 PM IST
शोभित कुमार पांडेय/sant kabir nagar 
शोभित कुमार पांडेय/sant kabir nagar  Updated Sun, 21 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Alive and dead, many apparently stalled pension
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
जिंदा और मुर्दा के फेर में कई बुजुर्गोँ की पेंशन फंसी हुई है। हाल के दिनों में 11 ऐसी शिकायतें जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को मिली हैं। इनमें शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उन्हेें मृत दिखाकर पेंशन बंद कर दी गई। इनमें से पांच मामलों में तीन दिन के भीतर सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन 15 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। 
विज्ञापन


 वर्तमान में संतकबीरनगर जिले में 54772 लाभार्थियों को वृद्धा और 50090 लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ मिल रहा है। पिछले वर्ष वृद्धा पेंशन के करीब 365 लोगों को मृतक/ अपात्र दर्शाया गया था, जबकि 562 ऐसे लोग पाए गए थे, जो दोहरे पेंशन का लाभ ले रहे थे। वहीं इस वर्ष अब तक करीब 769 से अधिक लोग समाजवादी पेंशन में अपात्र पाए जा चुके हैं। पिछले 15 दिनों में तहसील दिवस, डीएम कार्यालय और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में 11 लोग आवेदन पत्र के साथ पहुंच चुके है, जो खुद को जीवित बताते हुए रिपोर्ट में मृतक दर्शा कर पेंशन बंद कर दिए जाने की शिकायतें कर चुके हैं। दो मामलो में डीएम के निर्देश पर हुई जांच में दोनों लाभार्थी जीवित पाए गए और उनकी पेंशन दुबारा शुरू की गई। ऐसे में साफ है कि सत्यापन रिपोर्ट ठीक प्रकार से नहीं तैयार की गई। 
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल ने बताया कि यह सच है कि 11 शिकायतें ऐसी मिली जो खुद को जीवित होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनकी पेंशन मृतक दर्शाए जाने से बंद हो चुकी है। पांच शिकायतों के मामले में संबंधित सत्यापनकर्ता लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव से नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब मांगा गया है, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी वह अभी तक जबाव नहीं दिया गया। मामले को डीएम से अवगत कराते हुए संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष के माध्यम से सत्यापनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व सांथा क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य कार्यालय में आए थे और एक पेंशन के लाभार्थी की गलत रिपोर्ट के आधार पर पेंशन बंद कर दिए जाने का आरोप लगाया। जब उन्हें रिपोर्ट दिखाई गई कि लाभार्थी जिलेबा देवी विधवा और वृद्धा दोनों पेंशन का लाभ ले रही थी, इसी वजह से पेंशन बंद है तो वह चुप हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed