{"_id":"698b7041167f642cd30fd264","slug":"albendazole-was-administered-to-children-in-schools-and-anganwadi-centres-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145804-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई। खलीलाबाद के एआर विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हशमत अंसारी ने अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को दवा खिलाई गई।
उन्होंने कहा कि एक से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के लिए स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चलाया गया। एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली तथा उसके ऊपर वालों एक गोली खिलाई गई है।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि भारत में कई बच्चे कृमि संक्रमण के खतरे में हैं, भले ही वे बाहर से स्वस्थ दिखते हों। ये छोटे-छोटे कृमि आंतों में रहते हैं और चुपचाप उन पोषक तत्वों को चुरा लेते हैं जिनकी बच्चों को बढ़ने, सीखने और सक्रिय रहने के लिए आवश्यकता होती है। अगर कृमियों का इलाज न किया जाए, तो वे कमजोरी, थकान, एनीमिया और अन्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। बच्चों को इन छिपे हुए खतरों से बचाने के लिए 2015 में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस की शुरुआत की। इसके तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को मुफ्त और सुरक्षित कृमिनाशक गोलियां दी गई हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजय भारती आदि मौजूद रहे।