फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Akshaya Tritiya today, business expected to boom

Sant Kabir Nagar News: अक्षय तृतीया आज, कारोबार में उछाल आने की उम्मीद

Sun, 19 Apr 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya today, business expected to boom
एचआरपीजी कॉलेज रोड पर जेवर की खरीदारी के लिए जुटी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अक्षय तृतीया रविवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सराफा बाजार में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। बाजार पूरी तरह तैयार है। दुकानों पर खरीदारों में उत्साह दिख रहा है। लोग न सिर्फ आभूषण, बल्कि दोपहिया, चारपहिया वाहन और इलेक्टि्रक सामान खरीदने के लिए भी तैयार हैं।
सराफा कारोबारियों ने हल्के वजन के आकर्षक गहनों की नई डिजाइन मंगाई है।
बाजार में नोजपिन, अंगूठी, हार और हल्के वजन की ज्वेलरी की खास मांग देखी जा रही है। सराफा व्यापारी विनोद रूंगटा ने बताया कि बाजार की रौनक देखकर इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

होरा मोटर के प्रबंध निदेशक गगनदीप सिंह ने बताया कि इस बार बाजार में रौनक लौटती दिख रही है। अक्षय तृतीया पर वाहनों की बिक्री भी अच्छी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कपड़ा व्यवसायी बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि गर्मी की खास वेरायटी और आकर्षक ऑफर्स के साथ दुकान सजाई गई है, ताकि लोगों को उनकी पसंद के कपड़े मिल सकें।

कुल मिलाकर कारोबारियों को अक्षय तृतीया व सहालग में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। गोला बाजार, बरदहिया और अन्य प्रमुख स्थानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed