{"_id":"69e518aca24a39133d015cef","slug":"akshaya-tritiya-bullion-and-auto-sectors-see-a-boom-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149371-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया : सराफा व ऑटो सेक्टर में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया : सराफा व ऑटो सेक्टर में उछाल
विज्ञापन
खलीलाद में एक दुकान में जेवर की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अक्षय तृतीया रविवार को मनाई गई। इस मौके पर बाजार गुलजार रहा। लोगों में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, दोपहिया व चारपहिया वाहन आदि की खरीदारी की। स्वर्ण कारोबारियों ने इस बार हल्के वजन के आकर्षक गहनों की नई डिजाइन मंगाई थी, जिसे लोगों ने पसंद किया।
अक्षय पुण्य देने वाली अक्षय तृतीया रविवार को मनाई गई। इस दिन सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी का ट्रेंड बढ़ा है। यही कारण है कि अक्षय तृतीया के लिए विशेष कर गहनों की दुकानें सजी रहीं। व्यवसायियों ने तीन करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का अनुमान जताया है।
गगन होंडा के प्रोपराइटर गगनदीप सिंह ने बताया कि इस बार लोगों ने ठीक-ठाक खरीदारी की है। यह अवसर बाजार के लिए बेहद ही अच्छा रहा। स्वर्ण व्यवसायी हरे राम वर्मा ने बताया कि अब की बार अक्षय तृतीया पर सोने के सिक्के से ज़्यादा ज़ेवर की बिक्री हुई है। स्वर्ण व्यापारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि शादी विवाह के समय में हार, चूड़ी, मांगटीका, कंगन, चैन, अंगूठी, पायल, बिछिया की खरीदारी ग्राहकों की रहती है। इसमें सोने का रेट पहले की अपेक्षा महंगा होने के नाते आम आदमी के शादी का बजट बिगड़ गया है, जिससे ग्राहकों में कम वज़न के आभूषण ज़्यादा खरीद रहे हैं। चांदी का दाम भी पहले की अपेक्षा बढ़ा हुआ है, जिसमें वजनी आभूषण की खरीदारी कम हो गई है। पहले ग्राहक ठोस मजबूत सामान मंगाते थे, लेकिन अब हल्के वजह में अच्छे डिजाइन की मांग कर रहे हैं।