फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   akhilesh's security reburt, Sp worker angry

पूर्व सीएम अखिलेश की सुरक्षा हटाए जाने पर कार्यकर्ता नाराज

Tue, 23 Jul 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
akhilesh's security reburt, Sp worker angry
समाज वादी पार्टी कार्यालय पर बैठक करते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
पूर्व सीएम अखिलेश की सुरक्षा हटाए जाने पर कार्यकर्ता नाराज
विज्ञापन

सपा कार्यालय में बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में हुई। जिसमे प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और सपा मुखिया अखिलेश यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर चर्चा हुई। बैठक में सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र में नरसंहार के बाद गलत बयान दे रहे हैं। अपनी कमियां छिपाने के लिए सपा और कांग्रेस पर दोष लगा रहे है। इस सरकार में हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। जेल में भी कोई सुरक्षित नहीं रह गया है। प्रदेश सरकार सपा नेता आजम खां को फर्जी मुकदमे में फंसा कर प्रताड़ित कर रही है। सरकार ने सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा हटा दी है। प्रदेश सरकार सपा कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण कर रही है। सपा नेता जयराम पांडेय ने चेतावनी दी कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा बहाल नहीं की गई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, अलगू प्रसाद चौहान, जावेद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, केडी यादव, रामदरस यादव, कोमल यादव, लाल बहादुर यादव, फारूख खान, नसीम अहमद, रामनिवास यादव, ब्रह्मदेव पाल, रमेश यादव, जयराम यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, मोहम्मद अहमद, राजेश यादव रामनारायण यादव, राजेंद्र यादव, वकील खान, शिव शरण गुप्ता, विजय यादव प्रमोद यादव, हनुमान कन्नौजिया, अजीम खान, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed