{"_id":"655a646e469e04196807f7e4","slug":"air-pollution-level-increased-again-morning-walk-became-difficult-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5716-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फिर बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर, सुबह टहलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फिर बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर, सुबह टहलना हुआ मुश्किल
Mon, 20 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
शहर में छाई रही धुंध।
संतकबीरनगर। जिले में एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 दर्ज किया गया। सुबह व शाम के समय धुंध दिखाई दी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को एक्यूआई 143 दर्ज किया गया था, जो खतरनाक श्रेणी से बेहतर था। लेकिन रविवार को 163 पर पहुंच गया है। जो काफी खराब श्रेणी में आता है। शाम होते ही धुंध छानी शुरू हो गई है। हालांकि दिनभर धूप निकली रही। प्रदूषण का स्तर अब कब ठीक होगा, इसे लेकर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि अभी मौसम में किसी भी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
दिवाली पर फोड़े गए पटाखे से निकले घुएं से प्रदूषण का स्तर 192 पहुंच गया था। उसके बाद जब प्रदूषण का स्तर कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, जिले की हवा फिर से लगातार प्रदूषित हो गई है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से अस्पताल में आंख, नाक, व सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। सुबह की सैर करने वाले रामजतन प्रजापति, संदीप कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन पूर्व सुबह के समय टहलते दौरान खांसी आने लगी। जिसकी वजह से गले में खराश सा लगने लगा। दो दिन से सुबह के समय टहलने नहीं निकल रहे हैं। अब गले में कुछ राहत है।
00
प्रदूषण की यह रही स्थिति
दिन एक्यूआई
बुधवार- 162
बृहस्पतिवार- 156
शुक्रवार- 129
शनिवार- 143
रविवार- 163
--
प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, सांस के रोगी और आंख की परेशानियों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। लोगों को अगर गले में खराश आ रही है तो नमक व गरम पानी से गरारा जरूर करें। आंख को ठंडे पानी से जरूर धोएं। ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लें। हो सके तो बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगा लें। -डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल