फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Agricultural scientists did crop cutting, knew the condition of yield

Sant Kabir Nagar News: कृषि वैज्ञानिकों ने की क्राॅप कटिंग, जाना पैदावार का हाल

Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists did crop cutting, knew the condition of yield
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिक बुधवार को क्षेत्र में भ्रमण कर गेहूं की फसल का क्रॉप कटिंग करके पैदावार का हाल जाना। इसके साथ किसानों को अधिक पैदावार लेने के लिए तकनीकी खेती की जानकारी दी।


कृषि वैज्ञानिक देवेश कुमार ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए उत्पादन का सही पता लगाने के लिए प्रगतिशील किसानों के खेतों में पहुंचकर डीवी डब्लू 187 का ग्राफ कटिंग कर फसल की उत्पादन का आकलन किया गया। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग एक मानक के आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके। कृषकों को मशीनरी का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए जिसे लागत कम आवे और उत्पादन ज्यादा हो। क्रॉप कटिंग के तौर तरीके की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक गुणे एक मीटर लंबाई और एक मीटर चौड़ाई के प्लांट के प्रयोगात्मक खंड का निर्धारण किया जाता है। एक प्लांट में लगे गेहूं की फसल की कटाई की गई जिसमें दो सैंपल लिए गए। कम से 482 ग्राम और 550 ग्राम के अनुसार 51.60 कुंतल पर हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त हुआ। दिवेश कुमार ने बताया कि अगर 22 अक्टूबर से पांच नवंबर तक गेहूं की बुवाई पूरी कर ली जाए तो गेहूं का उचित उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चयनित गांव में आन फॉर्म ट्रायल परियोजना के अंतर्गत गेहूं का ट्रायल बीबी 187 का किया गया इसका उत्पादन काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed