फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agrahari samaj reconstituted

रमेश चंद्र चुने गए अग्रहरि समाज के प्रदेश अध्यक्ष, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Tue, 16 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
agrahari samaj reconstituted
रमेश चंद्र चुने गए अग्रहरि समाज के प्रदेश अध्यक्ष, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के बनियाबारी स्थित कृष्णा मैरिज हाल में मंगलवार को अग्रहरि समाज की प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ। संरक्षक बनर्जी लाल अग्रहरि की देखरेख में हुए चुनाव में कौशांबी जिले के रमेश अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।
बनर्जी लाल अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रमेश अग्रहरि को 1101 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुशय अग्रहरि ओबरा सोनभद्र को 842 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर खलीलाबाद के श्रीधर अग्रहरि निर्वाचित हुए, जिन्हें 1061 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार अग्रहरि खागा फतेहपुर को 882 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर बस्ती जिले के सुभाष अग्रहरि निर्वाचित हुए। इन्हें 1082 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश अग्रहरि को 861 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर बाद तक मतदान हुआ। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। विजयी हुए उम्मीदारों को समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उद्यान राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। ऐसे में अग्रहरि समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उम्मीद है कि पदाधिकारी संगठन हित में बेहतर कार्य करेंगे और समाज को प्रेरणा देने का कार्य करेंगे। संरक्षक बनार्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि चुने गए पदाधिकारी संगठन की मजबूरी पर जोर देंगे। इसके साथ ही अग्रहरि समाज के उत्थान की दिशा में सार्थक प्रयास होगा। अग्रहरि समाज की राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कराने का ध्येय है। इस अवसर पर पुष्कर चौधरी, सुनील अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, कपीश चंद्र अग्रहरि, जय प्रकाश अग्रहरि, हनुमान अग्रहिर, रमाकांत अग्रहरि, अजय अग्रहरि, फूलचंद्र अग्रहरि, जगदीश अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, विजय अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, शिव कुमार अग्रहरि, तरूण अग्रहरि, राकेश कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed