{"_id":"610048a78ebc3e09361b40c2","slug":"agitation-of-ambulance-drivers-khalilabad-news-gkp4034541140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस सेवा ठप कर धरने पर बैठे रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस सेवा ठप कर धरने पर बैठे रहे कर्मी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में एंबुलेंस रविवार की रात से ही खड़ी हैं। एंबुलेंस कर्मियों ने कंपनी बदलने पर वेतन में कटौती न करने और उन्हीं कर्मचारियों का नए कंपनी में समायोजन किए जाने की मांग की। साथ ही ठेका प्रथा बंद करने की मांग रखी है। एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं, तब उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
रविवार की रात 12 बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में एंबुलेंस खड़ी कर कर्मी धरने पर बैठे हैं। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जमीर खान ने कहा कि कार्य बहिष्कार के दो दिन बाद भी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों की तैनाती में ठेका प्रथा को पूरी तरह से खत्म करने की मांग की। कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं, कोरोना वॉरियर्स और एंबुलेंस कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को 50 लाख की बीमा राशि सरकार की तरफ से जारी की जाए। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। कर्मचारियों को सहानुभूति पूर्वक नौकरी पर रखा जाए। इस दौरान मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र, राकेश, विनोद, ओम प्रकाश चौधरी, कमल यादव, विजय, धीरेंद्र कुमार, महामंत्री धीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष भागवत यादव, सुनील, सुरेंद्र यादव, जिलाजीत, रामआशीष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जिलाजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष माशा अल्लाह, मदन मोहन, अजीत यादव, संतोष यादव, विकास पाल आदि मौजूद रहे।
दो दिनों में 170 लोगों ने एंबुलेंस के लिए किया फोन
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने जिले की तीनों तहसीलों पर अलग से एंबुलेंस की व्यवस्था की है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 110 लोगों ने एंबुलेंस की सेवा मांगी थी, इसी के साथ ही मंगलवार को 60 लोगों ने सेवा मांगी। आवश्यकतानुुसार गंभीर मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
सीएचसी और जिला अस्पताल में प्राईवेट वाहन से पहुंचे मरीज
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल और सीएचसी पर मरीज प्राइवेट वाहन से पहुंचे। जिला अस्पताल में पैर में फैक्चर पर पट्टी बंधवाने मलोरना निवासी जयकरन ई-रिक्शा से पहुंचे थे। इसी तरह इमरजेंसी में एक गंभीर मरीज टेंपो से पहुंचा। सभी सीएचसी पर मरीज प्राइवेट वाहनों से पहुंचे।
सपा नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंच कर दिया समर्थन
एंबुलेंस कर्मियों के जूनियर हाईस्कूल चल रहे धरना स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, सुनील सिंह, रामदरस यादव, प्रदीप सिंह, रमेश यादव आदि ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि सरकार सिर्फ कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि इस सरकार में कर्मचारियों की कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों की सेवा में लगे एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती हैं तो सपा आंदोलन शुरू करेगी।
आज से प्राइवेट चालक चलाएंगे एंबुलेंस
संतकबीरनगर। एंबुलेंस चालकों के हड़ताल के चलते मरीजों को कोई समस्या न हो इसके लिए स्वास्थ्य महकमा प्राइवेट चालकों से एंबुलेंस चलवाएगा। अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि एंबुलेंस के लिए चालकों को उपलब्ध कराने वाली संस्था जीवीके ने बुधवार से 20 नए चालकों को उपलब्ध कराने की बात कही है। बुधवार की सुबह चालक आ जाएंगे जिसके बाद उन चालकों से एंबुलेंस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश दिया है कि हर हाल में एंबुलेंस का संचालन किया जाए। इसमे किसी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस का सहयोग लिया जाए।