फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Age barrier for admission in first class

Sant Kabir Nagar News: पहली कक्षा में दाखिले के लिए उम्र की बाधा

Wed, 15 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Age barrier for admission in first class
-विभाग के लिए बना परेशानी का सबब
विज्ञापन

- अप्रैल में छह साल के बच्चों को ही मिल रहा पहली कक्षा में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में कक्षा-एक में दाखिले का नया नियम विभाग के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसके चलते नामांकन का लक्ष्य पूरा करना शिक्षकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। अब तक महज 15 हजार ही नामांकन हो पाए हैं। कक्षा-एक में प्रवेश के लिए छह वर्ष की आयु जरूरी कर दी गई है। ऐसे में तमाम बच्चे प्रवेश से वंचित रह जा रहे हैं।
परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इसके साथ ही स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया के तहत बच्चों के प्रवेश लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले में 1247 परिषदीय स्कूल है। इसमें करीब एक लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद बच्चों के प्रवेश एवं नामांकन संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन कक्षा एक में प्रवेश के लिए नया नियम शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक एक अप्रैल को छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश लिया जाना है।
विज्ञापन

इससे कम उम्र के बच्चों का प्रवेश बाल वाटिका किया जाएगा। उम्र की बाधा के कारण एक माह से अधिक समय तक चले अभियान में 15 हजार बच्चों का प्रवेश हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सभी विद्यालयों को लक्ष्य दिया गया है। छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्रों का नामांकन पहली कक्षा में होना है। इसके लिए प्रयास चल रहा है।
-अमित सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed