फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After the procession, there was a dispute, assault and allegations of threats.

Sant Kabir Nagar News: जुलूस के बाद विवाद, मारपीट और धमकी का आरोप

Fri, 17 Apr 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
After the procession, there was a dispute, assault and allegations of threats.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकले जुलूस के बाद विवाद बढ़ गया। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर गाली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दिवाकर गौतम निवासी घटरमहा के अनुसार, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दौरान जुलूस निकालने को लेकर कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। आरोप है कि 15 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे दिलीप कुमार, रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, सूरज, मुकेश समेत 5-6 अन्य लोग उनके चचेरे भाई अजय की सब्जी की दुकान पर पहुंचे और फिर से गाली देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा, रॉड और साइकिल की चेन से हमला कर दिया। इस हमले में देवेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, अजय कुमार, लड्डूलाल और सुनीता देवी को चोटें आईं। बताया गया कि देवेंद्र कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और अधिक खून बहने के कारण वह बेहोश हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले से रंजिश रखते हैं। घटना के बाद घायलों को कोतवाली ले जाया गया, जहां से उपचार के लिए भेजा गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed