फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After the death of the farmer, the names of non-heirs were recorded in the land records.

Sant Kabir Nagar News: किसान की मौत के बाद खतौनी में दर्ज कर दिया गैर वारिसों का नाम

Mon, 20 Apr 2026 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
After the death of the farmer, the names of non-heirs were recorded in the land records.
धनघटा। तहसील क्षेत्र में लेखपालों की मनमानी का मामला एक बार फिर सामने आया है। पिता की मौत के बाद हल्का लेखपाल ने बिना जांच किए गैर वारिसों का नाम खतौनी में दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी उस समय हुई जब पीड़ित फार्मर रजिस्ट्री के लिए खतौनी निकालने तहसील पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम नावन खुर्द निवासी मोहम्मद जावेद की लगभग 12 वर्ष पूर्व मौत हो गई। मौत के बाद खतौनी में उनकी पत्नी अलीमुन्निशा व बेटे जावेद, परवेज, अहमद का नाम दर्ज किया जाना था, लेकिन लेखपाल की मनमानी से गांव के अन्य परिवार से जुड़ी शहजादी, शीबा पुत्री अमीनुल्लाह का नाम खतौनी में दर्ज किया गया। इसकी जानकारी उस समय हुई जब मृतक मोहम्मद रफीक का बेटा जावेद नौ अप्रैल को फार्मर रजिस्ट्री कराने खतौनी निकालने धनघटा तहसील पहुंचा।
विज्ञापन

खतौनी में दूसरे परिवार के लोगों के नाम दर्ज देख उसके पैर तले जमीन खिसक गई। खतौनी में नाम दुरुस्ती के लिए उसने कई बार अधिकारियों को पत्र दिए। तहसील का लंबे समय से चक्कर लगाने के बाद भी खतौनी में सुधार नहीं हुआ। इससे थक हारकर पीड़ित जावेद ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार रामजी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जाएगी। यदि खतौनी में त्रुटि है तो लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed