{"_id":"691249a18fc88190fd088557","slug":"after-the-blast-in-delhi-the-district-is-also-on-alert-every-suspect-is-under-surveillance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141071-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिल्ली में धमाके के बाद जिले में भी अलर्ट, हर संदिग्ध पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिल्ली में धमाके के बाद जिले में भी अलर्ट, हर संदिग्ध पर नजर
Tue, 11 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर स्थिति सामान्य रही, यात्री ट्रेनों का इतजार कर रहे थे-संवाद
संतकबीरनगर। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार की देर शाम हुए ब्लास्ट की सूचना के बाद जिले में पुलिस सतर्क हो गई। हालांंकि, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर स्थिति सामान्य रही। पुलिस देर रात में सार्वजनिक स्थलों की जांच की। इसके साथ ही जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में बम विस्फोट हुआ। जिसमे आठ लोगों के मौत होने की सूचना मिली। इसके लिए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया। जिले में भी पुलिस ने सतर्कता बरती। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मगहर कबीर चौरा, तामेश्वरनाथ धाम समेत अन्य जगहों पर पुलिस ने सतर्कता बरती है। सब जगहों पर स्थिति सामान्य रहा। रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री मौजूद मिले जो ट्रेनों के इंतजार में बैठे थे। रात नौ बजे के करीब पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा आदि जगहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। हर संदिग्ध लोगों की जांच की। एएसपी सुशील कुमार सिंह खुद फोर्स के साथ मेंहदावल बाईपास पर हर वाहनों की चेकिंग करते हुए नजर आए।
लोगों से पूछताछ के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों की चेकिंग की गई है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।