{"_id":"5d471bc38ebc3e6cac647f32","slug":"after-say-sucide-file-case-of-teasing-khalilabad-news-gkp3165341170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की धमकी पर दर्ज हुआ छेड़खानी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह की धमकी पर दर्ज हुआ छेड़खानी का केस
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने 17 जुलाई को दी थी थाने पर तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। मारपीट और छेड़खानी से पीड़ित एक महिला के आत्मदाह की धमकी के बाद धर्मसिंहवा पुलिस ने 17 दिन बाद छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़िता ने तमाम उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक को पत्र भेजा था। उसमें कहा था कि अगर उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह विधानसभा भवन के समक्ष स्वतंत्रता दिवस पर आत्मदाह कर लेगी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 17 जुलाई को थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसने विद्युत कनेक्शन लिया। बिजली का तार उसके पट्टीदार के दरवाजे से होकर जा रहा था। इसका पट्टीदारों ने न सिर्फ विरोध किया बल्कि उन लोगों ने उसे मारा-पीटा और उसके साथ छेड़खानी भी की। मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित तमाम उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।