{"_id":"57d999824f1c1bb53dd48c1e","slug":"after-promise-bku-encompass-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादे पर भाकियू का धरना स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादे पर भाकियू का धरना स्थगित
sant kabir nagar
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड पर चल रहा धरना बुधवार को छठें दिन भी जारी रहा। हालांकि देरशाम को एसडीएम सदर और एक्सईएन के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।
पंडित जर्नादन मिश्र ने कहा कि विकास खंड बघौली के ग्राम सभा पड़ोखर में विद्युत सप्लाई तीन महीने से बाधित है। कई बार अधिकारियों को इस बारे में शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में धरना का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों की तमाम समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में कम बारिश होने के कारण धान की फसल सूख रही है, ऐसे में नलकूपों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बढ़ाई जाए।
धरना के दौरान एसडीएम सदर इंद्रभान तिवारी व अधिशाषी अभियंता रामपाल ने आंदोलनकारियों से वार्ता की और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पड़ोखर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करें। अधिकारियों ने कहा कि जितने दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही उस दौरान का विद्युत बिल नहीं लिया जाएगा। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। धरना में रमाशंकर यादव, हृदयराम यादव, दयाराम विश्वकर्मा, सुरेश चौधरी, राम सागर चौधरी, राम मूरत, हरिहर यादव, रमेश सिंह, मुन्ना गोस्वामी, टनमन, शेषराम, राम नसीब, राम उजागिर, इंद्रावती, इसरावती, कौशिल्या, सुनीता आदि उपस्थित रहे।