{"_id":"6518737d851e9a50d301fcc4","slug":"after-getting-finance-from-the-bank-the-money-was-grabbed-women-demonstrated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3639-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैंक से फाइनेंस कराने के बाद हड़प ली रकम, महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैंक से फाइनेंस कराने के बाद हड़प ली रकम, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के कटार मिश्र गांव के समूह की 70 महिलाओं से कुछ लोगों ने 17 लाख रुपये बैंक से फाइनेंस कराने के बाद हड़प लिया। पीड़ित महिलाएं उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर 15 दिन से थाने का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज महिलाओं ने शनिवार को थाना गेट के सामने प्रदर्शन किया।
इंद्रावती देवी, रंभा देवी, फूल देवी, रेशमा देवी, अनीता, कांति आदि का आरोप है कि वह अपने गांव में समूह संचालित करती हैं। समूह में 80 लोग हैं । समूह में शामिल दो महिलाएं और एक पुरुष उनको लेकर एक वर्ष पहले महुली में गई। जहां 70 लोगों के नाम पर 24 - 24 हजार रुपये कुल 16 लाख 80 हजार रुपये की निकासी की गई। आरोप है कि साथ रहे तीन लोगों ने सभी से बिजनेस करने के नाम पर रुपये ले लिए और आश्वासन दिए की इस कर्ज को बैंक में जमा कर दिया जाएगा। आरोप है कि वे लोग बैंक में जमा नहीं किए। बैंक से नोटिस आई तो जानकारी हुई सभी के होश उड़ गए। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं थाने में प्रार्थनापत्र दीं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं की। शनिवार को कार्रवाई न होने से आक्रोशित महिलाओं ने थाना गेट पर प्रदर्शन किया। एसओ ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई क जाएगी।