फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates the support of: the district judge

अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग मिला:जिला जज

Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocates the support of: the district judge
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 जनपद बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में जिला जज मोहम्मद सैयद हसीब, एडीजे प्रशांत मिश्र और सीजेएम मोहिंदर कुमार को स्थानांतरित होने पर एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने की। 
विज्ञापन

जिला जज मोहम्मद सैयद हसीब ने कहा कि जनपद में लगभग तीन वर्ष के सेवाकाल में अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग मिला। दीवानी न्यायालय का नया भवन बन कर तैयार है। इसके लिए जो भी प्रयास हो सकता था वह किया गया।
विज्ञापन

एडीजे प्रशांत मिश्र ने कहा कि इस जनपद में चार साल का कार्यकाल रहा। न्यायिक कर्तव्य के पालन करने में उन्हें कोई कठिनाई महसूस नहीं हुई। अधिवक्ताओं का सहयोग और सहूलियत ऐसा रहा कि चार साल का समय कब बीत गया पता ही नहीं चला। जिला जज द्वारा जो भी जिम्मेदारी समय समय पर दी गई उसे पूरा करने में कभी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। सीजेएम मोहिंदर कुमार ने कहा कि यहां के अधिवक्ताओं ने उनका पूरा सहयोग किया। यहां के अधिवक्ताओं का संगठन छोटा जनपद होने के बावजूद भी काफी सशक्त है। जिसकी जितनी तारिफ की जाय कम ही है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में नटराज की मूर्ति भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय कुमार गौड़, सिविल जज जूनियर डिवीजन आशुतोष, ओम प्रकाश त्रिपाठी, जुम्मन खान, दिनेश राय, राकेश सिंह, कृष्ण चंद पांडेय, विजय प्रकाश पांडेय,      मोहम्मद मुकर्रम, रामकर्ण, सुभद्रा नाथ राय, सुरेश चंद पांडेय, सत्यदेव पाठक, कमरूद्दीन, राममिलन चौधरी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed