फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates shouted slogans against the officers

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 27 Mar 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Advocates shouted slogans against the officers
धनघटा में प्रदर्शन करते अ​​धिवक्ता
धनघटा। उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में शिफ्ट करने व तहसील की भूमि से थाने का कब्जा हटाने के विरोध में बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने विवादित जमीन पर उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण के पक्ष में शामिल अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में लाने के लिए अधिवक्ता वर्ष 2017 से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि उपनिबंधक कार्यालय के मुद्दे पर अधिवक्ता गोरखपुर में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाई है। कहा कि अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस पर कोई प्रभावी कदम उठाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शुरू किए संघर्ष में विजय अवश्य मिलेगी। तहसील अध्यक्ष हनुमान चौधरी व अधिवक्ता प्रभुनाथ यादव ने कहा कि तहसील की जमीन पर थाने का कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। भ्रष्ट प्रशासन की कारगुजारियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तहसील परिसर में लोकार्पित भवन में उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। न्या यालय के स्थगन आदेश के बावजूद उक्त जमीन पर भवन निर्माण करने का मामला किसी से छिपा नहीं है। नियमों को ताक पर रखकर कानून की अवहेलना हो रही है। अधिवक्ताओं ने कहा कि मामले को लगभग सभी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है। उसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को तत्काल तहसील परिसर में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण मिश्र, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम मौर्य, अन्नपूर्णा मांझी, हरिकेश राय, भीम, रविशंकर पांडेय, उदयभान, विजय लाल श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, पवन तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed