फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates demonstrated in the tehsil

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in the tehsil
धनघटा। तहसील परिसर धनघटा में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उप निबंधन कार्यालय भवन निर्माण स्थल को लेकर प्रशासन को उचित निर्णय लेना पड़ेगा। विवादित भूमि पर उप निबंधक कार्यालय भवन का निर्माण रोकने के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धनघटा के अधिवक्ता पिछले दो माह से अधिक समय से धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन की अब तक कोई ठोस पहल शुरू नही हो सकी है। विवादित स्थल पर बनाया जा रहा उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण पिछले एक माह से ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वही दूसरी तरफ भवन निर्माण ठप होने के साथ साथ तहसील की न्यायिक प्रक्रिया भी ठप पड़ गयी है। वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह व प्रभुनाथ यादव ने बताया कि तहसील में ही एक भवन का उपनिबंधन कार्यालय के रूप में लोकार्पण पूर्व में किया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद जिम्मेदारों की मिली भगत से अब तक उप निबंधक कार्यालय उक्त भवन में शिफ्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हनुमान चौधरी, प्रेम नरायन मिश्र, केशव पाठक, सुरेंद्र सिंह, श्रवण चौहान, राधेश्याम मौर्य, राम दरश चौहान, अंकिता त्रिपाठी, अन्नपूर्णा मांझी, गंगा राम प्रजापति, उदयभान, योगेश श्रीवास्तव, सुनील पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed