फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocate's condition deteriorated, referred

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता की हालत बिगड़ी, रेफर

Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Advocate's condition deteriorated, referred
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले खलीलाबाद मोती नगर निवासी अधिवक्ता सय्यद शमशाद अहमद बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अधिवक्ताओं ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी के डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद राय ने बताया कि अधिवक्ता सय्यद शमशाद तहसील से दीवानी न्यायालय परिसर में वापस आ रहे थे। उसी समय सीने में दिक्कत महसूस होने पर स्टेडियम गेट से पहले अपनी गाड़ी रोक दी। वह जमीन पर गिर गए। इतने में सभी अधिवक्ता दौड़कर पहुंचे और जिला अस्पताल लाए। उनके सीने में दर्द था और घबराहट हो रही थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, बिस्मिल्लाह, अनिल कुमार गौतम, योगेंद्र कुमार, मोहम्मद मोकर्रम आदि अधिवक्ता पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed