फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates burnt the effigy of Law Minister, raised slogans against the government

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का जलाया पुतला, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Advocates burnt the effigy of Law Minister, raised slogans against the government
न्यायालय गेट के पास कानून मंत्री का पुतला जलाते अ​धिवक्ता। 
संतकबीरनगर। अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने स्टेडियम के पास कानून मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मुख्य गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किए और स्टेडियम के पास कानून मंत्री का पुतला जलाया। जनपद बार अध्यक्ष शशि कुमार ओझा और सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहाकि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकार अभिव्यक्त की स्वतंत्रता जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विरोधी है। मौलिक स्वतंत्रता एकता अखंडता को खंडित करने वाला है।
विज्ञापन

इस संशोधन को तुरंत वापस लिया जाए। पूरे प्रदेश के अधिवक्ता विशेष कर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल मांग करती है कि प्रदेश के अधिवक्ताओं का 10 लाख का मेडिक्लेम व अधिवक्ता की मृत्यु होने पर 10 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाए। अधिवक्ता व उनके परिवार के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। नियम बनाने का अधिकार जो एडवोकेट एक्ट में था उसको उसी प्रकार रखा जाए। उन्होंने एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2025 के पूरे संशोधन को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री राणा रविंद्र सिंह, राकेश जी मिश्र, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय, महीप बहादुर पाल, दुर्गेश नारायण मिश्र, चतुर शुक्ल, सुनील कुमार पांडेय, शाहिद, सुनील कुमार चौधरी, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र दुबे, मिर्जा मोहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed