फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   advocate protest in tehsil

वकीलों ने तहसील गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

Sat, 03 Sep 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
advocate protest in tehsil
खलीलाबाद तहसील में मेन गेट पर ताला बंद कर सदर विधायक को घेरा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
वकीलों ने तहसील गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- एसडीएम की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी, एक घंटे बाधित रहा संपूर्ण समाधान दिवस
- सदर विधायक के आश्वासन के बाद माने वकील
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसडीएम खलीलाबाद की कार्यप्रणाली से खफा वकीलों ने शनिवार को तहसील के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। एसडीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन की वजह से करीब एक घंटे तक संपूर्ण समाधान दिवस बाधित रहा। बाद में पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने वकीलों की मांग पर तहसील के पूर्वी गेट का ताला खुलवाया। वकीलों की हर जायज मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया,तब जाकर अधिवक्ता माने।
सुबह दस बजे वकील तहसील गेट के उत्तरी छोर पर एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम खलीलाबाद की कार्य प्रणाली का विरोध करते गेट में ताला जड़ा और धरने पर बैठ गए। अधिवक्ता एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिए।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि एसडीएम सदर ने वकीलों के लिए चिह्नित भूमि पर साइकिल स्टैंड स्थापित करा दिया है। गरीब वादकारी दूर-दराज से खतौनी आदि निकालने के लिए तहसील में आते हैं, तो उनसे भी साइकिल स्टैंड के नाम पर धन वसूला जाता है। पूर्वी गेट को एसडीएम ने मनमाने तरीके से बंद करा दिया है। एसडीएम मनमाने तरीके से काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय ने कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली न्यायिक व्यवस्था के अनुकूल नहीं है। यहीं वजह है कि अधिवक्ता पिछले 15 दिन से एसडीएम खलीलाबाद से लगायत तहसील के सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार किए हुए थे। अधिवक्ताओं के लिए चिह्नित भूमि से स्टैंड तत्काल हटाया जाए।
इस बीच सदर विधायक अंकुर राज तिवारी मौके पर पहुंच गए और वकीलों से वार्ता किया। विधायक के कहने पर वकीलों ने मुख्य गेट का ताला खोल दिया। वकीलों की मांग पर विधायक ने पूर्वी गेट का ताला खुलवाया, जिससे वकील और वादकारी भी आ-जा सकें। अधिवक्ताओं की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया कि तहसील के अधिवक्ताओं को बैठने के लिए अधिवक्ता भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देंगे।
वर्तमान में संचालित अधिवक्ता भवन की बिजली व पंखा को भी जल्द से जल्द लगवाए जाने का भरोसा दिया। अधिवक्ताओं की जो भी जायज मांगे हैं, उसे पूरा कराएंगे। वह सदैव अधिवक्ता हितों के लिए कदम ताल मिलाकर चलेंगे। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन विधायक को दिया।

इस दौरान अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक संपूर्ण समाधान दिवस प्रभावित भी रहा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश नारायण मिश्र, राकेश जी मिश्र, चतुरजी शुक्ल महीप बहादुर पाल, लालजी यादव, सुभाष श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, मिथिलेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed