{"_id":"63387d7c4a848c18d27ecd69","slug":"advocate-protest-in-court-khalilabad-news-gkp452506034","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम न्यायालय स्थापित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम न्यायालय स्थापित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम न्यायालय स्थापित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन
- वकीलों ने कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील में स्थापित होने वाले ग्राम न्यायालय के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालय की स्थापना अधिवक्ताओं हित में नहीं है। चेतावनी दिया कि जब तक ग्राम न्यायालय की स्थापना का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
अधिवक्ताओं ने पहले आम सभा की बैठक की। इसके बाद सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस से दूरी बनाते हुए मेंहदावल तहसील में स्थापित होने वाले ग्राम न्यायालय के विरोध में दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना ठीक नहीं है, क्योंकि यह बहुत छोटा जिला है। मात्र तीन तहसीलें हैं। इससे अधिवक्ताओं का हित प्रभावित होगा। इस दौरान जनपद बार के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय, महामंत्री दुर्गेश नारायण मिश्र, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश जी मिश्र, शशि ओझा, महीप बहादुर पाल, वीरेंद्र मिश्र, सत्यनारायण द्विवेदी, राणा रविंद्र सिंह, निरंजन सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।