{"_id":"696bd259489f7573fe07eafc","slug":"advocate-gave-application-in-samadhan-diwas-for-removal-of-liquor-shop-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144589-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान हटाने के लिए अधिवक्ता ने समाधान दिवस में दिया प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान हटाने के लिए अधिवक्ता ने समाधान दिवस में दिया प्रार्थनापत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस धनघटा में महुली में स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए महिला अधिवक्ता सविता ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें उन्होंने कहा कि नाथनगर महुली मुख्य मार्ग पर शराब की तीन दुकानें हैं। इसकी वजह से शाम तीन बजे से नौ तक भारी भीड़ रहती है।
शराबियों का जमावड़ा और खुले में मांस की बिक्री आम बात है। इसकी वजह से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। जिस जगह शराब की दुकान है वहां से डिहवा, कुर्मीयाना, दिनरायपूर्वा और महुली का रास्ता जाता है। शराबियों की भीड़ और मांस की बिक्री के कारण महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र में जिलाधिकारी से मांग की कि शराब की दुकान अन्यत्र स्थापित कर दी जाए।