फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ADO Panchayat of Belhar and Nathnagar suspended in case of irregularities

Sant Kabir Nagar News: अनियमितता के मामले में बेलहर और नाथनगर के एडीओ पंचायत निलंबित

Sat, 01 Jun 2024 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat of Belhar and Nathnagar suspended in case of irregularities
संतकबीरनगर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों में भेजे गए रकम को लाभार्थियों के खाते में व्यक्तिगत रूप से भेजे जाने के मामले में शासन ने बेलहर कला और नाथनगर के एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया। इन दोनों अधिकारियों के निलंबन के बाद ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बेलहर कला ब्लॉक के एडीओ पंचायत सभाजीत यादव पर आरोप है कि उन्होंने ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों में से कुल 25,50,000 रुपये की धनराशि लाभार्थियों के खातो में व्यक्तिगत रूप से भेज दिया। इसके साथ ही 2,05,55,015 रुपये आहरित धनराशि फर्म को दे दिया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत ग्राम निधि-06 खाते से वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया। इसके साथ ही एडीओ ने ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिली भगत से जान-बूझकर उच्च स्तर से दिए निर्देशों की अवहेलना करते हुए वित्तीय अनियमितता कर भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह से नाथनगर ब्लॉक के एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने नाथनगर ब्लॉक की 103 ग्राम पंचायतों में से कुल 1,48,08,000 रुपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में व्यक्तिगत रूप से भेज दिया और 1,43,09,238 रुपये आहरित धनराशि फर्म को दे दिया। इसके साथ ही ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से जान-बूझकर आदेश की अवहेलना करते हुए वित्तीय अनियमितता कर फर्म को भुगतान कर दिया। दोनों ब्लॉकों की शिकायत पर मंडलीय उप निदेशक पंचायत बस्ती मंडल ने जांच किया था जिसमे मामला सही मिला था। उन्होंने दोनों अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति निदेशक पंचायत राज से किया था। निदेशक पंचायती राज अटक कुमार राय ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दोनों को संबंधित ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथनगर और बेलहर ब्लॉक के एडीओ पंचायत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत हुए कार्य के भुगतान में अनियमितता के दोषी पाए गए हैं। इन दोनों को निदेशक पंचायतीराज ने निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच चल रही है।
अविनाश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed