फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Admission will be given in primary schools even without Aadhar card

Sant Kabir Nagar News: बिना आधार कार्ड भी प्राथमिक विद्यालयों में मिलेगा दाखिला

Thu, 17 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Admission will be given in primary schools even without Aadhar card
संतकबीरनगर। प्राथमिक विद्यालयों में दाखिले के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए 6 से 14 वर्ष के बच्चों का बिना आधार भी स्कूलों में प्रवेश के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

परिषद के साथ ही माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के दाखिले के लिए अपार आईडी के अलावा अभिभावकों का पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ये आईडी बिना आधार के तैयार नहीं की जा सकतीं। वहीं, परिषदीय स्कूलों में निशुल्क ड्रेस की धनराशि के लिए भी आधार जरूरी है। प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों पर विभिन्न योजनाओं के तहत शासन और प्रशासन द्वारा दबाव भी बनाया जाता है। समय से अपार आईडी, पेन आईडी और ड्रेस प्रक्रिया पूरी न होने पर प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को कार्रवाई भी झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों ने बिना आधार के छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर ही रोक लगा दी थी। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा मंत्री के निर्देश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि यदि किसी छात्र-छात्रा के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे प्रवेश से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी छात्र-छात्रा को आधार न होने की स्थिति में स्कूल में प्रवेश से नहीं रोका जा सकता है। इसलिए 6 से 14 साल के छात्र-छात्राओं को हर हाल में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed