फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   administration alert for dussera

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
administration alert for dussera
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ को प्रकाश और डीपीआरओ को सफाई की सौंपी गई जिम्मेदारी
सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी थानों को दी गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स, सीओ और एसओ रहेंगे भ्रमणशील
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शांतिपूूर्ण तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए प्रशासन चौकन्ना है। डीएम की ओर से सुपर जोनल, तहसील जोन के अलावा विसर्जन स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इधर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस फोर्स दी गई है। विसर्जन स्थलों पर प्रकाश और सफाई की व्यवस्था के साथ नाव व गोताखोर भी उपलब्ध रहेंगे।

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के लिए डीएसटीओ एन के सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मगहर पुराना पुल पर बीएसए दिनेश कुमार सिंह, मगहर पुल के पूरब सरयू नहर खंड के अवर अभियंता विनीत कुमार पांडेय, बालूशासन में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा और बखिरा पुलिस चौकी के पास नलकूप खंड के अवर अभियंता इरशाद आलम की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नहर खंड के एक्सईएन विजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुखलिसपुर कुआनो नदी के पास स्थल पर नलकूप खंड के अवर अभियंता श्याम बिहारी, घाघरा के बिड़हर घाट स्थल पर नलकूप खंड के अवर अभियंता पिनाकंधर मिश्र, ककरहा में नलकूप खंड के अवर अभियंता विश्वामित्र चौहान, चांदीपुर घाट तिघरा बंधा के पास नलकूप खंड के अवर अभियंता रामनेवास साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह मेंहदावल तहसील क्षेत्र में एक्सईएन नलकूप खंड लालचंद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बढ़या ठाठर में सरयू नहर खंड के अवर अभियंता दयानंद प्रजापति, करमैनी में सरयू नहर खंड के अवर अभियंता अरुण कुमार, मोहिया पुल पर सरयू नहर खंड के अवर अभियंता संदीप कुमार प्रजापति, पड़रिया पुल पर सरयू नहर खंड के अवर अभियंता मुकेश कुमार चौहान और ढोढ़या ताल के पास सरयू नहर खंड के अवर अभियंता विनीत कुमार पांडेय की ड्यूटी लगाई गई है। सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में विसर्जन स्थल पर प्रकाश तथा अन्य व्यवस्थाएं कराएंगे। डीपीआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक विसर्जन स्थलों पर दो-दो सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाएं। इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी जरूरत के हिसाब से नाव व गोताखोर की व्यवस्था करेंगे। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था करेंगे। सीडीओ को मेंहदावल और खलीलाबाद तहसील का सुपर जोन अधिकारी बनाया गया है। दोनों जगहों के एसडीएम जोन तहसील एवं जोन अधिकारी बनाए गए हैं। धनघटा तहसील में डीएफओ को सुपर जोनल अधिकारी बनाया गया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 831 मूर्तियां स्थापित हैं। सभी थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त पुलिस फोर्स दी गई है। सीओ और एसओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed