फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ADM inspected the tehsil and block and gave instructions.

Sant Kabir Nagar News: एडीएम ने तहसील व ब्लॉक का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
ADM inspected the tehsil and block and gave instructions.
-पत्रावलियों के रखरखाव व साफ-सफाई पर दिया जाए ध्यान : एडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एडीएम जय प्रकाश ने शनिवार को तहसील व ब्लॉक कार्यालय खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
तहसील के निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दी कि आमजन द्वारा जो शिकायतें दर्ज कराई जाती है, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कार्यालय में विभिन्न पटलों पर पत्रावलियों का व्यवस्थित ढंग से रखरखाव किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे तहसील में आने वालों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन

पटलों पर छूटे हुए अथवा लंबित कार्यों को अविलंब पूरा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अनिवार्य रूप से नियमित अपने स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनसामान्य को अनावश्यक रूप से उच्चाधिकारियों के पास भाग-दौड़ न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एडीएम ने विकासखंड खलीलाबाद कार्यालय के सभी पटलों व अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पटल से संबंधित पत्रावलियों के नियमानुसार व त्वरित निस्तारण, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से कदम उठाया जाए। उन्होंने अन्य विभागों द्वारा कब्जा किए गए कक्षों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed