{"_id":"689242dbab986ff95809d1bb","slug":"adjustment-of-26-schools-in-the-district-stopped-students-will-not-go-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136586-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में 26 स्कूलों का समायोजन रुका, नहीं जाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में 26 स्कूलों का समायोजन रुका, नहीं जाएंगे विद्यार्थी
Tue, 05 Aug 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में 143 स्कूलों का समायोजन किया जाना था। इसके लिए पूरी रुपरेखा तैयार की गई थी। लेकिन अब इस स्कूलों में से 26 स्कूलों के समायोजन को रोक दिया गया है। कारण यह है कि यहां पर दूरी एक किलोमीटर से अधिक हो जा रही थी और प्रधानों ने इस बात पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद इनका समायोजन रोक दिया गया है।
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में 50 से कम छात्र संख्या पर स्कूलों को पास के स्कूलों में समायोजित करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद विभाग कार्रवाई में जुट गया था। इधर शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया था। मामला कोर्ट में भी चला गया। उसके बाद शासन ने कुछ विद्यालयों के समायोजन पर रोक लगाई। जिले में 143 विद्यालयों का समायोजन किया जाना था। जिसकी सूची भी विभाग ने तैयार कराई थी।
इसी सूची के अनुसार पास के विद्यालयों में छात्रों का समायोजन किया जा रहा था, लेकिन अब 26 विद्यालयाें का समायोजन रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन विद्यालयों की एक दूसरे विद्यालय से एक किलोमीटर से अधिक दूरी है। जिसकी वजह से बच्चे वहां तक नहीं जा पाएंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 143 स्कूलों का समायोजन होना था, लेकिन 26 स्कूलों की एक दूसरे से दूरी एक किलोमीटर से अधिक है ऐसे में बच्चों को आवागमन में समस्या होती। इस वजह से इन विद्यालयों का समायोजन रोक दिया गया है।