{"_id":"693dc6ff74ba44f84309e578","slug":"address-complaints-on-a-priority-basis-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142727-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्राथमिकता पर करें शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्राथमिकता पर करें शिकायतों का निस्तारण
Sun, 14 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर केातवाली में फरियाद सुनते डीएम ओर एसपी-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीए ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करें। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिले। शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस दौरान सीओ अमित कुमार, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय, पीआरओ दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह से दुधारा थाने पर एएसपी सुशील कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।