{"_id":"615745ab8ebc3e4871055fc2","slug":"ad-basic-taken-meeting-khalilabad-news-gkp4113717114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी बेसिक ने प्रधानाध्यापक को हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी बेसिक ने प्रधानाध्यापक को हटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में समीक्षा बैठक करते एडी बेशिक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी बेसिक ने प्रधानाध्यापक को हटाने के दिए निर्देश
सहायक शिक्षा निदेशक ने परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा की
स्कूल में नहीं हुआ पुस्तकों का आवंटन, नाराजगी जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पर बच्चों में पुस्तक वितरण न होने पर नाराजगी जताई और बीएसए से प्रधानाध्यापक को हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद बीएसए कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर स्कूलों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।
एडी बेसिक ने बेलहर, मेंहदावल और सेमरियावां ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। जहां पर कई स्कूलों में कमियां मिलीं। बेहलर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंझरिया पठान में बच्चों में किताबों का वितरण नहीं हुआ था। इसके साथ ही विद्यालय पर कंपोजिट ग्रांट का हिसाब नहीं था। जिस पर एडी बेसिक ने नाराजगी जताई और बीएसए से वहां के हेडमास्टर को तत्काल हटाकर किसी दूसरे का चार्ज देने का निर्देश दिया। एडी बेसिक ने कस्तूरबा विद्यालय सेमरियावां का निरीक्षण किया। वहां पर कार्य संतोषजनक पाया गया। इसके बाद एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों की बैठक की। बैठक में प्रेरणा पोर्टल, आधार, विद्यालयों के विद्युत बिल का भुगतान, विद्यालयों के कायाकल्प की समीक्षा की।
एडी बेसिक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सभी विद्यालयों पर पुस्तकों का वितरण शत प्रतिशत हो जाना चाहिए। कई विद्यालयों पर पुस्तकें नहीं पहुंची हैं, उसे हर हाल में भेजवा दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इसके साथ ही विद्यालयों का शत प्रतिशत कायाकल्प कराया जाए। कंपोजिट ग्रांट के तहत जो धनराशि विद्यालय पर खर्च की जा रही है, उसका पूरा हिसाब विद्यालय पर होना चाहिए। कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की उपस्थित हर दिन प्रेरणा पोर्टल पर दी जाए। इसके साथ ही परिषदीय स्कूलों के बकाया विद्युत बिल का भुगतान समय से कर दिया जाए जिससे विद्युत कनेक्शन कटने की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह, बीईओ ऋषिकेश सिंह, अनूप त्रिपाठी, डीसी एमडीएम डीपी चंद, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, डीसी एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा, डीसी निर्माण एचएन त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।